डेढ़ घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ शहर

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर। मौसम के मिजाज में आए बदलाव से महज डेढ़ घंटे की बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। मुख्य बाजार की प्रमुख सड़कें बारिश के चलते तालाब बन गई। सड़कों के तालाब बने जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रांजिट कैंप, संजयनगर, तीनपानी सहित अन्य जगहों पर लोग जलभराव से जूझते रहे। शहर का गांधी पार्क और मोदी मैदान भी पानी से भर गया। मानसून को देखते हुए नगर निगम ने व्यापक पैमाने पर अभियान चलाकर नालों की तलीझाड़ सफाई कराने का दावा किया था। लेकिन रविवार की सुबह हुई बारिश से सारे दावे धराशायी हो गए। 28 मिलीमीटर बारिश में शहर के मुख्य बाजार में बाटा चौक से गांधी पार्क और शहीद भगत सिंह पार्क जाने वाली प्रमुख सड़क पानी से लबालब रही। भारी जलभराव होने के चलते व्यापारियों ने सड़क पर रस्सी बांधकर लोगों को सचेत किया। यहां नगर निगम के कर्मचारी निकासी में जुटे रहे और नालों में घुसकर पानी निकासी कराई। इधर बारिश से गांधी पार्क, मोदी मैदान में पानी भर गया, वहीं श्मशान घाट रोड आजादनगर के कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। यही हाल तीनपानी के पास रहा और लोग मोटरों के जरिए पानी निकालने में जुटे रहे। नगर निगम की टीम डीडी चौक और अन्य जगहों पर निगम की टीमें जलनिकासी में जुटी रही।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :