खबरे शेयर करे :

 राजकुमार वर्मा।

उत्तराखंड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऊधमसिंहनगर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पांच पीड़ितों का रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।पु

लिस के मुताबिक प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रेफ़िकिंग सैल रुद्रपुर जनपद ऊधम सिह नगर द्वारा 21 जुलाई को थाना ट्रांजिट कैंप मैं अनैतिक व्यापार के सम्बन्ध मे छापा मारी की कार्यवाही की गई। आज़ाद नगर ट्रांजिट कैम्प जनपद ऊधम सिंह नगर की निवासी एक महिला द्वारा घर पर अनैतिक व्यापार का कार्य कराया जाना पाया।

दबिश देने पर पाया कि घर में कमरों के अंदर कुछ महिला व पुरुष आपत्ति जनक स्थिति मे हैं छह पुरूष तथा तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 6500 रुपये की नगद धनराशि व आपत्ति जनक सामग्री बरामद हुई।

थाना ट्रांजिट कैम्प में धारा 143 BNS व धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही 05 पीड़ित मिलाओ को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :