बीस लाख के दहेज़ के लिए ससुरालियों ने नवविवाहिता को यातनाये दी,मुक़दमा दर्ज।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी में विवाहिता की प्रताड़ना का मामला प्रकाश में आया है। दहेजलोभी ससुरालियों पर 20 लाख के लिए यातनाएं देने का आरोप है। मामले में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंपी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पांडे निवासी तल्ला गोरखपुर निवासी हरिता पंत तिवारी ने बताया कि नवंबर 2022 में उसकी शादी अरतोला अल्मोड़ा निवासी पंकज तिवारी उर्फ राहुल पुत्र ललित मोहन तिवारी से हुई थी। आरोप है कि पति पंकज तिवारी, सास सुशीला तिवारी, ससुर ललित मोहन तिवारी, देवर दीपक तिवारी, देवरानी मिनाक्षी तिवारी, ननद ममता पाण्डे पत्नी नवीन पांडे उसके परिवार से मिले उपहारों से खुश नहीं थे।

वह और 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे मोटी भैंस जैसे शब्दों से संबोधित किया जाता था। शादी के तुरंत बाद गर्भवती होने पर ससुर ने बड़े अश्लील अंदाज में उलाहना दिया। सात माह में पुत्र जन्मा तो चारित्रिक लांछन लगा दिया। पति ने उसका बांया हाथ तोड़ दिया।

बच्चे की पैदाईश के बाद तीन दिन तक उसे भूखा-प्यासा रखा। पीड़िता अपने माता-पिता व इधर-उधर नौकरी कर अपना खर्चा चलाती रही। मारपीट की सूचना पर माता-पिता डायल 112 से मदद मांगकर उसके घर आए, जहां पर उनसे अभद्र व्यवहार किया गया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :