देहरादून: जनरेटर रूम में संदिग्ध हालात में मिले दो इंजीनियर, बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाते समय मौत !

खबरे शेयर करे :

जनरेटर रूम का दरवाजा खुला तो अंदर का दृश्य देखकर गार्ड के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

देहरादून पटेल नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के जनरेटर रूम में दो इंजीनियर बेहोश मिले। सुबह गार्ड ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 29 वर्षीय रोहित सिंह, निवासी हरिद्वार, और 26 वर्षीय लवकुश, पुत्र रामसागर, निवासी फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों सिंधु सेंटर स्थित ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर थे और इंटरनेट मेंटेनेंस का काम करते थे।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12:30 बजे तकनीकी समस्या आने के बाद दोनों उसका निरीक्षण करने जनरेटर रूम में गए थे। सुबह गार्ड ने उन्हें अचेत पाया।

पटेल नगर कोतवाली प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया जनरेटर से निकली गैस के कारण दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा फैसला: दिल्ली नहीं जाएंगी 200 बसें, नए रूट पर दौड़ेंगी वोल्वो !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में…


    खबरे शेयर करे :

    प्रवासी उत्तराखंडियों का होगा महासंगम, यूथ पर रहेगा खास फोकस !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :मुख्य सचिव ने विशेष रूप से युवाओं पर फोकस करने और उन्हें सम्मेलन से जोड़ने पर बल दिया, जिससे युवा पीढ़ी को प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभवों, नवाचारों…


    खबरे शेयर करे :