प्रवासी उत्तराखंडियों का होगा महासंगम, यूथ पर रहेगा खास फोकस !

खबरे शेयर करे :

मुख्य सचिव ने विशेष रूप से युवाओं पर फोकस करने और उन्हें सम्मेलन से जोड़ने पर बल दिया, जिससे युवा पीढ़ी को प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभवों, नवाचारों और सफलताओं से प्रेरणा मिल सके।

प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी अपने अनुभव साझा करेंगे। शुक्रवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ने बताया कि आगामी तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन 13 नवंबर को डॉ. नित्यानंद ऑडिटोरियम, दून विश्वविद्यालय देहरादून में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रवासी उत्तराखंडियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए, जिससे उनके अनुभवों, उपलब्धियों और विशेषज्ञता का लाभ राज्य के विकास को मिल सके।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सम्मेलन में पूरे देश के प्रवासी उत्तराखंडियों को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं पर फोकस करने और उन्हें सम्मेलन से जोड़ने पर बल दिया, जिससे युवा पीढ़ी को प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभवों, नवाचारों और सफलताओं से प्रेरणा मिल सके।

सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिनिधियों के पंजीकरण, उद्घाटन सत्र की रूपरेखा, प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों के चयन और विभिन्न सत्रों के लिए पैनलिस्ट लिस्ट तैयार की जाए, जिससे प्रत्येक कार्य की स्पष्ट जिम्मेदारी निर्धारित करने के साथ उसकी समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित की जा सके। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा फैसला: दिल्ली नहीं जाएंगी 200 बसें, नए रूट पर दौड़ेंगी वोल्वो !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में…


    खबरे शेयर करे :

    उत्तराखंड: गिरधारी के करीबियों पर SIT की नजर, दबिश के दौरान मिले अहम सुराग !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :मंत्री रेखा आर्या की शिकायत से जुड़े मामले में जांच टीम अलग-अलग शहरों में संपर्कों और कारोबारी गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। एसआईटी दस्तावेजों और डिजिटल…


    खबरे शेयर करे :