हरिद्वार कोर्ट में कल तय होगा उर्मिला सनावर की जमानत का फैसला, सबकी नजरें सुनवाई पर !

खबरे शेयर करे :

रंगदारी और धमकी के आरोपों में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जमानत के लिए अभी इंतजार करना होगा। पुलिस की ओर से जांच आख्या दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई। अब न्यायालय में 31 अक्तूबर को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी।

रंगदारी और धमकी के आरोपों में रोशनाबाद जिला कारागार में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को फिलहाल राहत नहीं मिल सकी है। बृहस्पतिवार को उनकी जमानत अर्जी पर न्यायालय में सुनवाई नहीं हो पाई। पुलिस की ओर से जांच आख्या प्रस्तुत करने के लिए समय मांगे जाने के चलते न्यायालय ने सुनवाई के लिए 31 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की है। ऐसे में अब अभिनेत्री की जमानत पर फैसला शनिवार को होने वाली सुनवाई के बाद ही हो सकेगा।

रानीपुर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर रविवार की देर रात जेल भेजा गया था। इसके बाद उनकी ओर से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। न्यायालय ने पुलिस को मामले से संबंधित जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

बृहस्पतिवार को अर्जी पर सुनवाई होनी थी, लेकिन पुलिस की ओर से रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के कारण सुनवाई टल गई। लोक अभियोजक धर्मेंद्र आर्य ने बताया कि न्यायालय ने अब 31 अक्तूबर को जमानत अर्जी पर सुनवाई की तारीख तय की है।

बता दें कि ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने 24 अक्तूबर को रानीपुर कोतवाली में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पांच करोड़ की फिरौती मांगने और धमकी देने का आरोप था। 25 अक्तूबर को पुलिस ने सहारनपुर स्थित घर से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश करने पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के बाद जांच तेज: अंतिम संस्कार हुआ, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :परिजनों ने हरिद्वार में ही खड़खड़ी श्मशान घाट पर कोली का अंतिम संस्कार किया। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है। बहुचर्चित निठारी कांड में सुप्रीम…


    खबरे शेयर करे :

    कुंभ मेले में देवी-देवताओं का रूप धारण कर नाचने पर रोक, अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी; कहा- सनातन का मजाक बर्दाश्त नहीं !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :हरिद्वार कुंभ में धार्मिक स्वरूपों की मर्यादा बनाए रखने को लेकर अखाड़ा परिषद सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। परिषद ने देवी-देवताओं का रूप धारण कर…


    खबरे शेयर करे :