पूछड़ी गांव में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम !

खबरे शेयर करे :

प्रशासन की ओर से ग्राम पूछड़ी में चिह्नित 82 घरों से अतिक्रमण हटाया जाना है। कार्रवाई को लेकर संबंधित विभागों की टीमें भी मौके पर जुट गई हैं।

ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब तीन किलोमीटर के दायरे में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

प्रशासन की ओर से ग्राम पूछड़ी में चिह्नित 82 घरों से अतिक्रमण हटाया जाना है। कार्रवाई को लेकर संबंधित विभागों की टीमें भी मौके पर जुट गई हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर मशीनों की व्यवस्था की है।

मौके पर 30 से अधिक जेसीबी के साथ कई पोकलैंड मशीनों को तैनात किया गया है। इन मशीनों की मदद से चिह्नित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रखा गया है।

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रतिबंधित दायरे में अनावश्यक आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की तैयारी के बीच पूछड़ी क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर हलचल बनी हुई है। अधिकारियों की निगरानी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी कराई जानी है। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    Nainital News: हल्द्वानी से रामनगर तक बिजली कटौती का संकट, रोस्टिंग से अंधेरे में गुजरी रात !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रामनगर से हल्द्वानी तक का क्षेत्र मंगलवार देर रात अंधेरे में डूबा रहा। आधी रात विद्युत ग्रिड फेल होने से रोस्टिंग की गई जिससे जिले में सात…


    खबरे शेयर करे :

    नगरपालिका चुनाव का ऐलान: किच्छा-सिरौलीकलां में 22 सितंबर को वोटिंग !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :किच्छा। नगरपालिका किच्छा और नवगठित नगरपालिका सिरौलीकलां में चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। दोनों निकायों में 22 सितंबर को मतदान और 24 सितंबर को मतगणना…


    खबरे शेयर करे :