नैनीताल हाईवे पर खूनी हादसा: दो युवकों की मौत से मचा कोहराम !

खबरे शेयर करे :

भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर नगला दवाईफर्मा के पास एक तेज रफ्तार कैंटर और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

बताते चले कि लालकुआं से किच्छा की ओर स्कूटी संख्या UK04 AN 5112 से जा रहे दो युवक को कैंटर संख्या UP25 FT 1983 ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 21 बर्षीय चेतन बिष्ट निवासी – ग्राम पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम एव 24 बर्षीय दीक्षित बिष्ट , निवासी – भवाली की मौके दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक युवक ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने भी अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    किच्छा मंडी में धान खरीद ठप, किसानों का फूटा गुस्सा; फिर शुरू हुआ धरना !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :किच्छा में तौल को लेकर हुए हंगामे के बाद धान खरीद शुरू नहीं हो सकी। इससे नाराज किसानों ने शुक्रवार को फिर धरना शुरू कर दिया और…


    खबरे शेयर करे :

    Udham Singh Nagar News: पीजी कॉलेज के 30 विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे : बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। समापन पर प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जेएस…


    खबरे शेयर करे :