उत्तराखंड: आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार, कल से विस सत्र, विपक्ष ने बनाई रणनीति, पक्ष भी जवाब को तैयार !

खबरे शेयर करे :

27 अक्तूबर से शुरू हो रहे दो दिन के विधानसभा सत्र में सरकार की ओर से सात हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही कई विधेयक व विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखे जाएंगे।

विधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार सोमवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित सरकार के मंत्री व विधायक देर शाम तक गैरसैंण पहुंच जाएंगे। वहीं, रविवार को सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों ने गैरसैंण पहुंच कर जिम्मेदारी संभाल ली है।

 

27 अक्तूबर से शुरू हो रहे दो दिन के विधानसभा सत्र में सरकार की ओर से सात हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही कई विधेयक व विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखे जाएंगे। सरकार ने विपक्ष के हर सवालों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति बनाई है। वहीं, विपक्ष प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर सड़क से सदन तक सरकार को घेरेगी। 27 अक्तूबर को प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का एलान किया है। जबकि कांग्रेस विधायक सदन में मुद्दों को धार देंगे।

सत्र के लिए विधायकों की ओर से अब तक 430 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुए हैं। हालांकि सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिस कारण प्रश्न काल नहीं होगा। भोजनावकाश के बाद अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा।

विधानसभा सचिव हेम पंत ने भराड़ीसैंण पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ विधानसभा सचिवालय के कई अधिकारी भी गैरसैंण पहुंच गए हैं। सोमवार सभी मंत्रियों, विधायकों के साथ शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गैरसैंण के लिए रवाना होंगे। शाम तक पूरी सरकार गैरसैंण में होगी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :