कर्णप्रयाग में बदहाल सड़क की तस्वीर: प्रसव पीड़ा में गर्भवती को 6 किमी कुर्सी के सहारे पहुंचाया अस्पताल !

खबरे शेयर करे :

महिला को प्रसव पीड़ा हई तो परिजनों ने महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी की। कुछ दूर चलने के बाद महिला चलने में असमर्थ हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने कुर्सी को डंडी बनाकर उसे मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

आदिबदरी के पंडाव गांव में भारी बारिश के बीच एक गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने करीब छह किलोमीटर तक कुर्सी के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाया। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने यह जोखिम भरा सफर तय किया। इसके बाद महिला को उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बालिका को जन्म दिया।

पंडाव गांव की 24 वर्षीय मुन्नी देवी को शनिवार दोपहर प्रसव पीड़ा शुरू हुई। क्षेत्र में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। आशा कार्यकर्ता अल्का नेगी और परिजनों ने महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी की। कुछ दूर चलने के बाद महिला चलने में असमर्थ हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने कुर्सी को डंडी बनाकर उसे मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

108 एंबुलेंस से रात करीब नौ बजे महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। सुबह और रात करीब 9:30 बजे चिकित्सकों ने सुरक्षित प्रसव कराया। आशा कार्यकर्ता अल्का नेगी ने बताया कि सड़क सुविधा नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को डंडी-कंडी के जरिये अस्पताल ले जाना पड़ता है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :