केदारनाथ हेली सेवा को मिली हरी झंडी, 15 सितंबर से उड़ान; 7 सितंबर से खुलेगा बुकिंग पोर्टल !

खबरे शेयर करे :

मानसून सीजन को देखते हुए डीजीसीए ने 25 जून से हेली सेवा का संचालन रोक दिया था। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो रहा है।

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति मिलने के बाद सात सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हेली टिकट की बुकिंग शुरू की जाएगी।

इस बार 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। मानसून सीजन को देखते हुए डीजीसीए ने 25 जून से हेली सेवा का संचालन रोक दिया था। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो रहा है।

इसके लिए डीजीसीए ने निरीक्षण करने के बाद हेली सेवा संचालन की अनुमति दे दी है। आईआरसीटीसी की ओर से अपनी वेबसाइट पर सात सितंबर को सुबह 11 बजे से हेली टिकट बुकिंग की जानकारी जारी कर दी है, जिसमें 15 से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग हो सकेगी।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। डीजीसीए ने 15 सितंबर से हेली सेवा फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :