

चारधाम में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बदरीनाथ धाम में मौसम खराब होने के साथ बर्फबारी हुई है। बर्फ की सफेद चादर बिछने से धाम का नजारा बदल गया है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बदरीनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। धाम में बर्फबारी होने से चोटियों और आसपास के क्षेत्र का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। बर्फ की सफेद चादर से ढके धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट से ठिठुरन भी बढ़ गई है। सर्द हवाओं के बीच धाम में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।


