1. करवा चौथ 2026: आज सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत, देहरादून से नैनीताल तक जानें चांद निकलने का समय !

खबरे शेयर करे :

करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहता है। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर रहेगा। जानें देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत आठ शहरों में चांद निकलने का समय।

पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए सुहागिनें आज करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं को रात में चांद निकलने का इंतजार रहेगा। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर है। जानें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत आठ शहरों में कब निकलेगा चांद और किस समय महिलाएं चंद्रमा के दर्शन कर सकेंगी।

 

करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए चंद्रोदय का समय महत्वपूर्ण होता है। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं रात में चंद्रमा के दर्शन कर पूजा करती हैं और इसके बाद व्रत खोलती हैं। देहरादून में रात 8 बजकर 2 मिनट पर चंद्रोदय का समय दिया गया है। वहीं, हरिद्वार में चांद रात 8 बजकर 3 मिनट पर दिखाई देने का अनुमान है। रुड़की में रात 8 बजकर 2 मिनट, जबकि ऋषिकेश में भी रात 8 बजकर 2 मिनट पर चंद्रोदय का समय निर्धारित किया गया है।

नैनीताल में अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में चांद थोड़ा पहले दिखाई देने का अनुमान है। यहां चंद्रोदय का समय रात 7 बजकर 59 मिनट दिया गया है। टिहरी में रात 8 बजे चांद निकलने का समय है। वहीं, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में रात 7 बजकर 57 मिनट पर चंद्रोदय होगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :