Uttarakhand: युवाओं के 10 नए स्टार्टअप आइडिया चयनित, सरकार देगी दो लाख रुपये का पुरस्कार !

खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड में युवाओं के नए आइडिया को कारोबार की दिशा में आगे बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश सरकार ने नवाचार आधारित 10 आइडिया को स्टार्टअप के रूप में चयनित किया है।

नवाचार आइडिया पर प्रदेश के 10 युवाओं को स्टार्टअप के रूप में चयनित किया गया। चयनित युवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। अब तक 219 स्टार्टअप प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त हैं। जबकि केंद्र सरकार के स्टार्टअप पोर्टल पर राज्य के 1500 से अधिक युवा स्टार्टअप के रूप में पंजीकृत हैं।

प्रदेश सरकार की ओर से राज्य में स्टार्टअप इको सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए उद्योग विभाग के सहयोग से जिलास्तर पर उच शिक्षण संस्थानों में बूट कैंप आयोजित कर युवाओं के नवाचार आइडिया को स्टार्टअप के लिए चयनित किया गया।

जल्द ही उच्च अधिकारियों की अनुमति मिलने से चयनित युवाओं को पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। स्टार्टअप को कारोबार में वित्तीय मदद के लिए सरकार ने 200 करोड़ का वेंचर फंड भी बनाया है। इसके अलावा स्टार्टअप नीति में कई वित्तीय प्रोत्साहन का प्रावधान किया है। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :