उत्तराखंड: ‘हनुमान अंश’ फिल्म को सरकार देगी SGST की प्रतिपूर्ति, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश !

खबरे शेयर करे :

प्रदेश में फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने और सिनेमाघरों में इसके प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने आर्थिक राहत का फैसला लिया है। इसके तहत टिकट बिक्री पर वसूले गए राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

उत्तराखंड में हनुमान अंश फिल्म को प्रोत्साहित करने के लिए एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार प्रदेश में सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में हनुमान अंश फिल्म दिखाने पर टिकट बिक्री पर सीजीएसटी व एसजीएसटी लिया जाता है।

प्रदेश सरकार ने हनुमान अंश फिल्म को प्रोत्साहित करने के लिए एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सूचना महानिदेशक ने राज्य कर विभाग को एसजीएसटी प्रतिपूर्ति करने के संबंध में आदेश जारी किए।

सीएम धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी थी हनुमान अंश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश देखी थी। उनके साथ धर्मपत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व प्रदीप बत्रा मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म हनुमान अंश को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है। नीब करौरी बाबा का जीवन भी इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। बाबा की भक्ति, मानव सेवा और सभी के प्रति प्रेम का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है।

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :