केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामला !

खबरे शेयर करे :

हेलकॉप्टर देहरादून से यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहा था। इस दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने हेलकॉप्टर को बौराड़ी स्टेडियम में उतार दिया।

नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रांस भारत के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें मुंबई के पांच यात्री शामिल थे।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर कुछ समय तक बौराड़ी स्टेडियम में रुका रहा। इसके बाद हेलीकॉप्टर वहां से वापस देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हो गया। घटना के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई। हालांकि, तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :