बदरी-केदार में वीआईपी दर्शन पर बड़ा फैसला, शुल्क व्यवस्था इस साल टली; अगले वर्ष से लागू होगी नई व्यवस्था !

खबरे शेयर करे :

यात्रा की शुरुआत से धामों में वीआईपी अतिथियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण बीकेटीसी ने 1100 रुपये प्रति यात्री शुल्क की व्यवस्था की थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

चारधाम धाम यात्रा के दूसरे चरण में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन के लिए बीकेटीसी ने फिलहाल शुल्क व्यवस्था को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसकी गाइडलाइन बनाकर अगले वर्ष से इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है।

बीकेटीसी की ओर से प्रोटोकॉल के अधीन आने वाले वीआईपी यात्रियों को प्राथमिक दर्शन कराए जाते हैं। इस बार यात्रा की शुरुआत से धामों में वीआईपी अतिथियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण बीकेटीसी ने 1100 रुपये प्रति यात्री शुल्क की व्यवस्था की थी। इसके पीछे मंदिर समिति का मकसद सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शन को प्राथमिकता देना था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर सामान्य श्रद्धालुओं की मुख्य द्वार से दर्शन के लिए गए और कुछ ही मिनट में मंदिर के गर्भगृह से दर्शन कर बाहर आए। बीकेटीसी को वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन व्यवस्था से अब तक बदरीनाथ धाम में 1,63,11,900 रुपये व केदारनाथ धाम में 67,37,500 रुपये की आय प्राप्त हुई है।वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन के लिए शुल्क व्यवस्था को दूसरे चरण की यात्रा में स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गाइडलाइन बनाकर और पारदर्शी तरीके से व्यवस्था को लागू किया जाएगा। मंदिर समिति की प्राथमिकता सामान्य श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करना है।

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :