उत्तराखंड में आज अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल, पुलिस लाइन में भी कार्यक्रम !

खबरे शेयर करे :

गृह मंत्री शाह सुबह करीब 11:50 बजे परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां राज्योत्सव समारोह में शिरकत करेंगे। करीब दो घंटे इस कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देहरादून में होंगे। पहले वे परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन में राष्ट्रपति पुलिस कलर सौंपेंगे, जो उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरवशाली होगा।

 

तय कार्यक्रम के मुताबिक, गृह मंत्री शाह सुबह करीब 11:50 बजे परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां राज्योत्सव समारोह में शिरकत करेंगे। करीब दो घंटे इस कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे।

इसके बाद दोपहर करीब 1:50 बजे पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित उत्तराखंड पुलिस का राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे पुलिस को राष्ट्रपति कलर सौंपेंगे। उन्हें भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह बैठक टाल दी गई है।

35 से 40 हजार लोग जुटने की उम्मीद

भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के अभूतपूर्व होने का दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं एवं जनता में उनको सुनने के लिए जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, जो प्रदेश के विकास और नीतियों में स्पष्ट नजर आता है।

पार्टी मुख्यालय में गृहमंत्री शाह के दौरे की तैयारियों पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड, अमित शाह और पीएम मोदी के लिए बड़ा प्रिय है। हमेशा ही वे यहां आते रहते हैं। बैठकों, प्रवास के माध्यम से राज्य के विकास और स्थानीय लोगों के कल्याण को लेकर सहयोग देते रहते हैं। यही वजह है कि वे देवभूमिवासियों के दिलों में बसे हैं। कहा कि हरिद्वार में गृह मंत्री के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग आए थे। शुक्रवार को देहरादून में भी 35 से 40 हजार की संख्या जुटने वाली है। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि जनता अमित शाह के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए हमेशा उत्सुक रहती है।

देश की समस्याओं के समाधान और उत्तराखंड के विकास को लेकर मिलने वाले उनके मार्गदर्शन का इंतजार सभी को है। उत्तराखंड की जनता चाहती है कि अमित शाह बार-बार हमारे इस प्रदेश में आएं और हमारे प्रदेश के लिए कुछ न कुछ सौगात दें। जब शाह हमारी सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा का भरोसा दिलाते हैं तो दोनों ही दृष्टि में निश्चित रूप से उत्तराखंड को फायदा होता है।

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :