लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने राज्य कर तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी राजस्व वसूली के निर्देश दिये।

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

डीएम ने ली अधिकारियो की बैठक लम्बित वादों को शीघ्रता से निस्तारण करने व शतप्रतिशत राजस्व वसूली करने के दिए निर्देश

रुद्रपुर, जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बुद्धवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए लम्बित वादों को शीघ्रता से निस्तारण करने व शतप्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों के साथ समन्वय स्थापित कर आरसी का मिलान करते हुये वसूली को बढ़ाये। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त राजस्व वसूली लक्ष्य को समय से पूर्ण करें। उन्होंने सभी तहसीलदारों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के साथ ही आबकारी अधिकारी को राजस्व वसूली हेतु सभी पहलुओं पर रणनीति बना कर अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध

लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने राज्य कर तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी राजस्व वसूली के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा प्रभावी पैरवी की जाये ताकि पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि सम्मन समय से तामील हों तथा मुचलका आदि की कार्यवाही भी समय से पूर्ण की जाये। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिला उत्पीड़न को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा अपराधों को नियंत्रण करने हेतु गंुडा एक्ट एवं गैगंस्टर एक्ट की कार्यवाही मजबूती से की जाये। उन्होने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आरटीओ व पुलिस विभाग कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डे, गौरव चटवाल, राकेश तिवारी, कौस्तुभ मिश्र, ओसी कलैक्ट्रेट डॉ.अमृता शर्मा संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डीजीसी बरीत सिंह, मनोज तिवारी, नन्दन सिंह धामी, अभिहित अधिकारी डॉ0 प्रकाश फुलारा, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी, एआरटीओ विमल पाण्डे, चक्रपाणी मिश्र सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :