शक्तिफार्म-भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अनवरत जारी है। जिसके तहत आज शक्ति फार्म स्थित टैगोर नगर के श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में सदस्यता अभियान चलाया गया ।

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

शक्तिफार्म-भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अनवरत जारी है। जिसके तहत आज शक्ति फार्म स्थित टैगोर नगर के श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में सदस्यता अभियान चलाया गया ।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ उपस्थित थे। मुख्य वक्ता चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विशाल परिवार है ,जिनकी संख्या करोड़ों में है और भाजपा का यह परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है ।आज दुनिया का कोई भी ऐसा देश नहीं है जो भारत को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है और कोई भी राज्य इससे अछूता नहीं रहा है ।उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर है और सरकार की हर योजना का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवा आज भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं क्योंकि उन्हें अपना भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित नजर आता है। उन्होंने कहा की सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक गांव जाकर सदस्य बनाए जाएंगे ।इससे पूर्व उनके वहां पहुंचने पर आयोजन कर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विष्णु पद प्रमाणिक ,मंडल महामंत्री विधान दास, मनोज सरकार ,मयंक अग्रवाल, कार्तिक राय ,सुनील मिश्रा ,जगदीश डालमिया ,आदेश ठाकुर ,सुधीर सरकार ,अमित गौड ,सनी पासवान ,राज कोली समेत तमाम लोग मौजूद थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :