Dehradun News: हरिद्वार बाईपास-2 परियोजना को मिली दिशा, वन्यजीव संरक्षण के साथ तय हुआ एलाइनमेंट !

खबरे शेयर करे :

हरिद्वार बाईपास-2 के लिए एलाइनमेंट तय होने से चंडीदेवी मंदिर बैरियर से नेपाली फार्म तक नया बाईपास बनाया जाएगा। प्रस्तावित मार्ग का अधिकांश हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर गुजरेगा।

हरिद्वार बाईपास (फेज-2) के लिए लंबे समय से चल रही एलाइनमेंट तय करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रस्तावित एलाइनमेंट को अंतिम मंजूरी के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है।

परियोजना के तहत चंडीदेवी मंदिर बैरियर से नेपाली फार्म तक नया बाईपास बनाया जाएगा। प्रस्तावित मार्ग का अधिकांश हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर गुजरेगा। यह क्षेत्र वन और वन्यजीवों की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। करीब एक साल से ऐसे एलाइनमेंट को तय करने में मंथन चल रहा था, जिससे कम से कम जैव विविधता प्रभावित हो।

एक एलाइनमेंट को प्रस्तावित किया गया
इसके लिए नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथाॅरिटी की टीम ने भी निरीक्षण किया था। कई विकल्पों को लेकर एनएचएआई के साथ राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसमें भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों की भी मदद ली गई।

हरिद्वार बाईपास-2 के लिए एलाइनमेंट तय हो गया, जिसे एनएचएआई ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है। अब आगे मंत्रालय निर्णय लेगा।

खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड में प्रदूषण का हाल: देहरादून और ऋषिकेश की हवा को लेकर आया नया अपडेट !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :देहरादून और ऋषिकेश की हवा की गुणवत्ता में अंतर देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, देहरादून का एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया…


    खबरे शेयर करे :

    पराली से बनेगी पर्यावरण-अनुकूल सड़कें, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने किया बायो-बाइंडर प्रौद्योगिकी का अनावरण !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :बायो-बाइंडर प्रौद्योगिकी कृषि एवं बायोमास अपशिष्ट को पेट्रोलियम-आधारित बिटुमेन के पर्यावरण-अनुकूल विकल्प में परिवर्तित कर सतत सड़क निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।…


    खबरे शेयर करे :