उधम सिंह नगर की जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन !

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर/काशीपुर। उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा वैदेही छिमवाल ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

उधम सिंह नगर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय चौधरी और उत्तराखंड चयन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 140 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल की वैदेही छिमवाल ने 80 मीटर हर्डल्स और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, स्कूल के छात्र कृष्णा भारद्वाज ने ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया, जबकि अब्दुल्ला खान ने 60 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मिंटू दूबे ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

इस उपलब्धि पर संस्था के संरक्षक योगराज बत्रा, चेयरमैन रोहिताश बत्रा, वाइस चेयरमैन विकास बत्रा, एमडी पूजा बत्रा, उप-प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार जोशी, उप-प्रधानाचार्य मंजू अधिकारी, फिजिकल एजुकेशन विभागाध्यक्ष सुधाकर सिंह सहित समस्त शिक्षक वर्ग ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    किच्छा में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, ‘एक दौड़, सेहत की ओर’ मैराथन में उमड़ा जनसैलाब !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :9 साल के बच्चों से लेकर 65 साल तक के बुजुर्गों ने लिया हिस्सा, सैकड़ों दर्शकों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह; नशामुक्त किच्छा और सामाजिक एकता का…


    खबरे शेयर करे :

    जेसीज पब्लिक स्कूल में कौशल मेला-2026 की धूम, विद्यार्थियों ने हुनर से सजाए आकर्षक स्टॉल !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल में कौशल मेला-2026 एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता,…


    खबरे शेयर करे :