एक डॉक्टर पर महिला कर्मी ने छेड़खानी का आरोप लगाया

खबरे शेयर करे :

पिथौरागढ। सीमांत में एक डॉक्टर पर महिला कर्मी ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामला कनालीछीना अस्पताल का है। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को कनालीछीना पीएचसी प्रभारी डॉ. रविशंकर श्रीवास्तव ने मासिक कार्यो के रिपोर्ट से संबंधित रजिस्ट्रर लेकर अस्पताल आने को कहा। गुरुवार को वह रजिस्ट्रर लेकर अस्पताल पहुंची। डॉ. श्रीवास्तव ने रजिस्ट्ररों की जांच की। कुछ देर बाद उन्होंने महिला कमी को पीछे-पीछे आने को कहा। सीएचसी प्रभारी महिला कर्मी को अपने आवास ले गए। कमरे में जाने से पहले उन्हें गेट बंद कर दिया और एब्लीकेशन लिखने को कहा। आरोप है कि इस बीच उन्होंने पीछे से आकर महिला के कंधे पर गलत तरीके से हाथ रखा। जिसके तुरंत बाद महिला कर्मी भागकर अस्पताल परिसर पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने महिला कर्मी को रोता देखा तो पूछताछ की। महिला कर्मी ने पूरी आपबीती लोगों को बता दी। आक्रोशित लोगों ने घटना का विरोध जताया। इस बीच स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाई। लोगों ने महिला कर्मी के कंधे पर हाथ रखने के बारे में जब पूछा तो पीएचसी प्रभारी वीडियो में गलती हो गई कहते हुए भी नजर आ रहे हैं। इधर कनालीछीना थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह का कहना है कि हेल्पलाइन 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली। टीम लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक महिला कर्मी जा चुकी थी। महिला की ओर से अबतक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर पीएचसी प्रभारी डॉ. रविशंकर श्रीवास्तव का कहना है कि उनपर लगाया आरोप झूठा है। महिला कर्मी ड्यूटी पर जाती नहीं थी। रजिस्ट्रर दिखाने को कहा तो ऐसा आरोप लगाया है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :