उपजिलाधिकारी ने विगत रात्रि लालकुआं में हुए जलभराव से प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी/ लालकुआं। उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने विगत रात्रि लालकुआं में हुए जलभराव से प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन को तत्काल पश्चिमी घोड़ानाला क्षेत्र में दीवार लगाने और अपना ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने व नाले की साफ सफाई के निर्देश दिए।

गुरुवार को दोपहर बाद लालकुआं पहुंचे उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने तहसीलदार व राजस्व विभाग की टीम के साथ पश्चिमी घोड़ानाला और लालकुआं के रेलवे के जल भराव वाले इलाके का स्थल निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने लालकुआं में रेलवे के अधिकारियों को रेलवे के बीच से बने निकासी नाला तथा किनारे बने कच्चे नाले को साफ सुथरा रखकर ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने के निर्देश दिए ताकि जल भराव की स्थिति में तत्काल पानी की निकासी हो सके।

 इसके अलावा पश्चिमी घोड़ानाला क्षेत्र में सेंचुरी पेपर मिल की दीवार गिरकर आए हुए सेंचुरी के पानी से हुए जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन के अधिकारियों को तत्काल दीवार लगाने तथा अपने नाले की साफ सफाई करते हुए ड्रेनेज सिस्टम के पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को अंबेडकर नगर पार्क भवन में रुक कर उनके भोजन और रखरखाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, साथ ही बताया कि विगत रात्रि भी राहत कैंप लगाया गया था जिसमें प्रभावित परिवारों को भोजन की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा कराई गई थी

खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :