उधमसिंहनगर” मां-बेटे का रिश्ता हुआ शर्मसार, बेटे ने कमरा बंद कर बुजुर्ग मां को बनाया हवस का शिकार।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर जिले में मां बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी मां को हवस का शिकार बना लिया, बता दें की बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी में एक के बाद एक सनसनीखेज वारदात देखने को मिल रही है पहले अपने ही बेटे की पिता ने हत्या कर दी थी और अब एक बेटे ने अपनी मां के साथ रेप कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी के एक गांव में बेटे ने कमरा बंद कर अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम रतनपुरा निवासी दिव्यांग वृद्धा (65) घर के आंगन में सो रही थी, तभी उसका छोटा बेटा आया और मां को कमरे में सोने के बहाने ले गया। कमरा अंदर से बंद कर बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। कमरे से मां की कहराने की आवाज सुनकर बड़ा बेटा पहुंचा। काफी देर खटखटाने पर कमरा नहीं खुला। जिस पर उसने कमरे का दरवाजा तोड़कर मां को बाहर निकाला। उसके बाद वह मां को अपने कमरे में ले गया। इस दौरान उसकी आरोपी भाई से झड़प भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मंगलवार सुबह पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडीकल परीक्षण कराया।

वहीं इस मामले में सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि पीड़िता के बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक की हरकतों से तंग आकर पांच माह पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई है।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :