केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा केदार की नगरी का नजारा मनमोहक हो गया। वहीं, जनपद के निचले इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिला।

केदारनाथ धाम में आज बृहस्पतिवार सुबह को बर्फबारी से बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई। बर्फबारी के अद्भुत नजारे को देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। कोई बर्फ से ढके धाम के नजारे को कैमरे में कैद करता दिखा, तो कोई सेल्फी लेकर इस खूबसूरत पल को यादगार बनाता रहा। हालांकि, बर्फबारी के साथ ही धाम में ठंड भी बढ़ गई है। वहीं, जनपद के निचले इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदला रहा। जिला मुख्यालय समेत उखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली और बसुकेदार क्षेत्र में सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी और ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। धाम में मौसम के इस बदले रूप के बीच बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही जारी है।

 

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


    खबरे शेयर करे :

    उत्तराखंड शिक्षा विभाग: पदोन्नति का इंतजार, टीईटी पास शिक्षक भी कतार में; वरिष्ठता बनी रोड़ा !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पदोन्नति की प्रक्रिया में एक नई अड़चन ने शिक्षा विभाग के सामने चुनौती बढ़ा दी है। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक भी पदोन्नति का लाभ नहीं ले पा रहे…


    खबरे शेयर करे :