शहर में एक और दर्दनाक हादसा” तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मां- बेटे की मौत।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– जिले में सड़क हादसे की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं एक और बड़े हादसे की खबर सामने आई है जहां एक बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी जिसमे सवार मां बेटे की मौत हो गई, मां बेटे उत्तर प्रदेश के रामपुर के बताए जा रहे हैं।

घटना नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में हुई है, मां बेटे रामनगर रिश्तेदारी में आए हुए थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ग्राम टांडा मल्लू के पूर्व प्रधान अब्दुल सव्वार ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की शाम ग्राम बाहुपूरा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय फैजान अपनी 45 वर्षीय मां जैनब के साथ बाइक से रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू में अपने ताऊ के यहां आया था. उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह दोनों मां बेटे बाइक से रामपुर के लिए रवाना हुए थे, इसी बीच पीरूमदारा के पास अज्ञात डंपर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे का बाद पुलिस द्वारा डंपर चालक की तलाश की जा रही है. वहीं घटना के बाद मृतक परिवार में मातम छाया हुआ है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :