*केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की उत्तराखंड को सौगात, प्रदेश की 9 परियोजनाओं का किया लोकार्पण।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड को केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी सौगात दी है, बता दें की आज बीआरओ द्वारा गंगटोक में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने उत्तराखण्ड में निर्मित 09 परियोजनाओं समेत 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

जिसको लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आभार जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमे उन्होंने लिखा की उत्तराखंड में जिन 09 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया है, उनसे निश्चित रूप से सीमांत क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी साथ ही सीमाओं की सुरक्षा भी और अधिक सुदृढ़ होगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा की नए पुलों के निर्माण से राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार होगा. इससे धार्मिक और सामान्य पर्यटन के साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा. उत्तराखंड को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेंगे. ये बुनियादी ढांचा परियोजनाएं क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक सतत विकास और समृद्धि को बढ़ावा देंगी।

बता दें की उत्तराखंड में जिन नौ परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, उनमें गढ़वाल क्षेत्र में करछा पुल, मींग गधेरा पुल, घस्तोली पुल, पागल नाला पुल और देहरादून जिले में शिवालिक परियोजना का कार्यालय और रहने का स्थान शामिल हैं. इसके साथ ही कुमाऊं क्षेत्र में सुरिंगघाट पुल, चिमला पुल, पैनागढ़ पुल और गोसीगढ़ पुल का लोकार्पण किया गया है.


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :