*Video” रुद्रपुर में चार मंजिला दुकान में लगी भीषण, सारा सामान जलकर राख….*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर शहर में आगजनी की घटना निरंतर देखने को मिल रही हैं बीते दिनों भूरारानी में भीषण आग लगी थी वहीं अब जिला रुद्रपुर के सबसे फेमस विधवानी मार्केट में आज सुबह नागपाल इंटर प्राईजेज में अचानक आग लग गई। वहीं आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका है।

बता दें की धीरे-धीरे आग ने चार मंजिला दुकान के सभी फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। फायर विभाग और सिडकुल की आठ गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन तब तक चार मंजिला दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। आग दुकान के बेसमेंट में पहुंचने की भी आशंका है।

फिलहाल टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को दूसरे मकानों की छत पर जाना पड़ा। मौके पर व्यापारियों की भारी भीड़ जमा है। ये दुकान सतीश नागपाल निवासी सिविल लाइन्स की है। इसमें इलेक्ट्रिक संबंधी समान बेचा और सप्लाई किया जाता था। आग से भारी नुकसान होने की संभावना है।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :