*उधमसिंहनगर” नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा ट्रैक्टर बना काल” छीनी मासूम की जान; माता-पिता और भाई घायल।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में किसी न किसी की जान जा रही है, बता दें की एक और दर्दनाक हादसा एनएच 125 हुआ जिसमे एक बच्ची की मौत हो गई, बता दें की सितारगंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया. घटना में बाइक सवार 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बाइक सवार पति-पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए.तीनों घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया है. जहां से तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इकरार अहमद निवासी पटिया अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सितारगंज में एनएच 125 को पार कर रहा था. वहीं अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं हादसे में 4 वर्षीय बच्ची अनबिया की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 2 वर्षीय बच्चे समेत पति-पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं 4 वर्षीय बच्ची के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही सितारगंज पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :