*”पिता और भाई की जमानत के लिए नहीं थे पैसे तो युवक बन गया स्मैक तस्कर” अब खुद भी पहुंच गया जेल।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- कभी कभार इंसान कुछ पाने या अपनो के लिए अच्छा करने का एक ऐसा रास्ता ढूंढ लेता है जो उसे अपराधी बना देते हैं ऐसा ही कुछ हल्द्वानी में देखने को मिला जहां पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो अपने पिता और भाई को जेल से बाहर निकालने के लिए तस्कर बन गया। बता दें की जेल में बंद पिता व भाई को छुड़ाने के लिए युवक के पास रुपये नहीं हुए तो उसने स्मैक तस्करी शुरू कर दी। पुलिस ने युवक को स्मैक के संग गिरफ्तार किया है। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा की रात एसआइ अरुण सिंह राणा व कांस्टेबल टीका राम रेलवे कालोनी नरीमन तिराहे से चेकिंग करते हुए गौला पुल की ओर पहुंचे। शेरअली मजार स्थित वन बैरियर के पास एक युवक आता दिखा। उसे रोककर पुलिस ने रात में घूमने की वजह पूछी तो वह हैड़ाखान रोड की ओर भागने लगा, मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पूछने पर उसने अपना नाम वार्ड 24 गफूर बस्ती बनभूलपुरा निवासी शोएब बताया। पुलिस ने उसके पास मिले थैले की तलाशी ली तो कागज की कई पुड़ियों में 3.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई, आरोपित ने बताया कि वर्तमान में वह नई बस्ती काठगोदाम में रहता है। उसके पिता और भाई जेल में बंद हैं। उनकी जमानत के लिए पैसों की जरूरत थी। घर में भाई की लाई स्मैक पड़ी थी, जिसे बेचकर वह जमानत के लिए रुपये कमाना चाहता था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :