ट्रेन को पलटने का षड्यंत्र लोको पायलट की मुस्तादी के चलते हुआ नाकाम।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– सीमांत खटीमा रेलवे स्टेशन के पास “कुछ अराजक तत्वों” द्वारा ट्रेन की पटरी पर लोहे के मोटे तार की 15 फीट की छड़ डालकर बडे हादसे को अंजाम देने की कोशिश की गई। रविवार की देर रात देहरादून से टनकपुर को जाने वाली ट्रेन के लोको पायलट ने पटरियों पड़े वायर की रोड को देखकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। खटीमा रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले ट्रेन की पटरीयो पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा 15 फिट लोहे की मोटी वायर रखकर हादसे को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। देर रात लगभग 3:00 बजे देहरादून से टनकपुर की ओर जा रही ट्रेन के लोको पायलट की मुस्तादी के चलते ट्रेन को समय पर रोक लिया गया रेलकर्मियों द्वारा उक्त लोहे के मोटे वायर रेल की पटरी से उठाकर बनबसा रेलवे स्टेशन पर जमा करवा दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। रेलवे विभाग के अधिकारियों के अनुसार उक्त मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के पूर्ण होने के बाद ही कोई बयान दिया जाएगा। वहीं इस मामले में उधम सिंह नगर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है इस वारदात के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :