*उधमसिंह नगर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता करेंगे नैनीताल कमिश्नरी का घेराव:- गाबा*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता नैनीताल कमिश्नरी का घेराव करेंगे।

बता दें कि नैनीताल कमिश्नरी घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आहूत जिला कांग्रेस की बैठक में जिम्मेदारियां तय करने के पश्चात अपने संबोधन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारें जनता के लिए घातक सिद्ध हो रही हैं,बहन और बेटियों की आबरू और अस्मत को स्वयं भाजपाई तार तार कर रहे हैं, विगत में भाजपा के नेता का महिला शोषण शामिल होना भाजपा के महिला विरोधी चरित्र को उजागर करने के लिए पर्याप्त है, राज्य में बेरोजगारी और पलायन की तरफ से सरकार आंखे मूंदे बैठी है, औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिको का शोषण आम हो चुका है प्रशासनिक इकाइयां पूजीपतियो के हित में काम कर रही हैं आम मजदूर का खून चूसने वालों के पक्षकार बने हैं,मजदूर आंदोलनरत हैं,भ्रष्टाचार चरम पर है,कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से पंगु हो चुकी है पुलिस पर सत्ताधारी दल के नेता अनेतिक दवाब बनाकर विपक्षियों का उत्पीड़न करा रहे है जनता त्राहि त्राहि कर रही है इस जुल्म के खिलाफ कांग्रेस 21 अक्तूबर को जनता की आवाज बनकर नैनीताल कमिश्नरी का घेराव करके सरकार की नींद हराम करेगी।

गाबा ने कहा कि नैनीताल कमिश्नरी घेराव में रुद्रपुर सहित पूरे जनपद से हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे, पूर्व पालिकाध्यक्ष व विधायक प्रत्याशी रही श्रीमती मीना शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है सब्जियों और रसोई के सामानों का दिन प्रतिदिन महंगा होने से गरीबों के घरों के चूल्हे ठंडे होने के कगार पर हैं,मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नही मिल पा रही है,उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह 21 अक्तूबर को अपने अपने व जिला महानगर कांग्रेस द्वारा प्राप्त संसाधनों से प्रात:6.30 बजे बड़ी संख्या में संजयवन क्षेत्र में एकत्र होकर इकट्ठा आगे प्रस्थान करेंगे।

बैठक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बाबरा,जिला प्रवक्ता साजिद खान, नि.पार्षद मोहन खेड़ा,संजय आइस एडवोकेट,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, जिला कार्यालय सचिव मनोज कुमार सिंह,रामचंद्र सैनी,सतवीर पदम, इरशाद अहमद,निसार अहमद,हरेंद्र पाल,अरशद खान,अशफाक अहमद,मो.तारिक,मनीष कुमार, छत्रपाल,उमा सरकार,रोहित,राधेश्याम बंसल सहित अनेक लोग थे।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :