Video” रुद्रपुर में दिखा दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला रेड सैंड बोआ सांप, लोगों की लगी भीड़; करोड़ो में है इस सांप की कीमत।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर के रमपुरा कॉलोनी में हाल ही में दो मुंह वाले रेड सैंड बोआ सांप के दिखने से स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। दो मुंहे सांप की सूचना मिलने के बाद रम्पुरा के रहने वाले सांपो का रेस्क्यू कर पकड़ने वाले सोनू कोली उर्फ ख़त्म ने रेड सेंड बोआ स्नैक का रेस्क्यू कर पकड़कर दिनेशपुर के आसपास के जंगल मे छोड़ने की बात कही गई। वही इस सांप की नेशनल और इंटरनेशनल बाजार में कीमत करोड़ो में है। इस तस्करी भी की जाती है।और इस सांप को तंत्र मंत के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।

हालांकि, इस सांप की पूंछ का आकार ऐसा होता है कि यह दो मुंह वाला प्रतीत होता है, लेकिन वास्तव में इसके दो मुंह नहीं होते। रेड सैंड बोआ, जो आमतौर पर राजस्थान के मरुस्थलों में पाया जाता है, एक दुर्लभ प्रजाति मानी जाती है और भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है।

रेड सैंड बोआ की खासियत यह है कि यह जहरीला नहीं होता और शांत स्वभाव का होता है। एक वयस्क सांप की लंबाई 3 से 3.30 फुट तक हो सकती है, और इसकी औसत आयु 15 से 20 साल होती है। मादा रेड सैंड बोआ एक बार में 6 से 8 बच्चों को जन्म देती है। दुर्लभता के कारण इस प्रजाति की तस्करी भी होती है और कुछ लोग इसे पालतू जानवर के रूप में रखते हैं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :