*प्रेमी को फोन करके बुलाया और घरवालों के साथ मिलकर पीट पीट कर की हत्या* 

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- खटीमा के सीमांत जादोपुर गांव में अवैध प्रेम संबंधों के चलते एक युवक को लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि मृतक युवक के भाई कमलजीत सिंह को सूचना प्राप्त हुई की जादोपुर गांव के कुछ लोग उसके भाई अनिल को बांधकर पीट रहे हैं। जिस पर कमलजीत सिंह के द्वारा तुरंत मौके पर जाकर देखा गया कि उसके भाई अनिल के हाथ पैर बांधकर कुछ लोगों द्वारा उसे लाठी, डंडों एवं लोहे की रोड से पीटा जा रहा है। उसे देखकर सभी लोग फरार हो गए। मृतक के भाई द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से अपने घायल भाई को उठाकर नगर के निजी अस्पताल में लाया गया जहां से उसे उप जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां की उसके भाई को जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि जादवपुर गांव की एक महिला के द्वारा षड्यंत्र के तहत उसके भाई अनिल सिंह को फोन करके बुलाया गया था। और उसे पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी के द्वारा घटनास्थल का मौका मुहाना भी किया गया है। स्थानीय लोगों से घटना के बारे में पूछताछ भी की जा रही है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :