*तहसीलदार के आदेश पर तहसील व नगर पंचायत की टीम ने सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर नगर पंचायत एरिया के प्लांटेशन मोड़ वार्ड नंबर 1 में तहसीलदार गदरपुर के आदेश पर नगर पंचायत और राजस्व विभाग की टीम ने लगभग 1 एकड़ सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को मुक्त कराया। शिकायतकर्ता ललित मलिक निवासी रुद्रपुर ने तहसील को अतिक्रमण की जानकारी दी। जिस पर तहसीलदार के आदेश पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को हटाकर वहां पर सरकारी बोर्ड लगा दिया गया। पीड़ित रुद्रपुर निवासी ललित मलिक ने तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंप कर खसरा संख्या 222घ व खतौनी संख्या 0.336 हेक्टर जोकि लगभग 1 एकड़ जमीन है, पर अतिक्रमण कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगत गावा व शालू गावा पर इस सरकारी जमीन को अपना बताकर पीड़ित को बेचकर करीब 25 लाख रुपए लेने का भी आरोप लगाया है। जिस पर तहसीलदार गदरपुर लीना चंद्रा के आदेश पर सोमवार को तहसील राजस्व की टीम व नगर पंचायत की टीम ने उक्त भूमि से अवैध कब्जे को हटाकर वहां नगर पंचायत का बोर्ड लगाकर अपने कब्जे में ले लिया गया।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :