निकाय चुनाव में जनरल सीट की दौड़ में विकास शर्मा आगे” मुख्यमंत्री से नजदीकी होने का मिल सकता है फायदा” बीजेपी में बड़ी दावेदारों की होड़।

खबरे शेयर करे :

राजीव चावला/ एडिटर।

 

रुद्रपुर – प्रदेश में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, हालांकि अभी चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ है। इस बीच, सामान्य, ओबीसी और आरक्षित सीटों पर टिकट पाने की होड़ भी जोर पकड़ने लगी है।

 

सामान्य सीट के लिए दावेदारी में विकास शर्मा फिलहाल आगे नजर आ रहे हैं। विकास शर्मा को उनके कार्यों और लोकप्रियता के आधार पर मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भीतर अन्य कई चेहरे भी इस सीट पर अपनी दावेदारी पक्की करने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।

 

बीजेपी में अक्सर देखा गया है कि जब दो प्रमुख दावेदारों के बीच खींचतान बढ़ती है, तो पार्टी हाईकमान नुकसान से बचने के लिए किसी नए और अप्रत्याशित चेहरे पर दांव खेलता है। यह रणनीति पार्टी को आंतरिक संघर्ष से बचाने और जनता के बीच एकता का संदेश देने के लिए अपनाई जाती है।

 

निकाय चुनावों के मद्देनजर रुद्रपुर की राजनीति गरमा गई है, और सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार अपने-अपने टिकट पक्के करने की कोशिशों में जुट गए हैं। अब देखना होगा कि बीजेपी किस उम्मीदवार पर भरोसा जताती है और चुनावी मैदान में किसे उतारती है।

चुनावी घोषणा का इंतजार, राजनीतिक हलचल तेज


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


    खबरे शेयर करे :

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :