फिर से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, एसएसपी की व्यवस्था पर सवाल?

खबरे शेयर करे :

राजीव चावला/ एडिटर 

 

रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर – जिले में एक बार फिर ओवरलोड डंपर और ट्रक हाईवे पर सरपट दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कुछ समय पहले तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी मणिकांत मिश्रा के ऊधमसिंह नगर के एसएसपी का चार्ज संभालने के बाद, जिले की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ओवरलोड वाहन फिर से सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं।

ओवरलोड वाहनों के चालक, एसएसपी मणिकांत मिश्रा की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा स्थापित की गई व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण सड़कों का बुरा हाल हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। इससे यह भी साफ हो रहा है कि या तो सख्त कार्रवाई का डर खत्म हो गया है या फिर स्थानीय चौकी थाना और यातायात पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध काम फिर से जोर पकड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस मुद्दे पर जल्द संज्ञान लेना चाहिए। ताकि ओवरलोडिंग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा से जब ख़बर पड़ताल न्यूज़ पोर्टल की टीम ने संपर्क किया था। तो उन्होंने कहा था कि अगर कोई वीडियो हो तो उन्हें उपलब्ध कराए जो हमारी टीम द्वारा उपलब्ध भी कराई गई है।

लेकिन अब देखना होगा कि किस सख्ती के साथ ओवरलोड का खेल रुकता है या युही सरपट काल बनकर दौड़ता है।

हमने इस मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा का पक्ष जानने के लिए फ़ोन किया। आखिर किसके इशारे पर यह ओवरलोड वाहन चल रहे हैं, जब कि आपके द्वारा ओवरलोड पर सख्ती से रोक लगाई गई थी। इसकी जानकारी लेने के लिए एसएसपी के सरकारी सीयूजी नंबर पर कॉल किया। लेकिन एसएसपी मणिकांत मिश्रा के द्वारा फोन नहीं उठाया गया।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :