लकड़ी तस्करों ने काटे 2 साल के पेड़, जांच में जुटा वन विभाग

खबरे शेयर करे :

खटीमा:- तराई पूर्वी उप वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले साल भोजी नंबर 1 में लकड़ी तस्करों द्वारा अवैध रूप से 2 साल के पेड़ों को काट दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ के काटे गए लकड़ी के गिल्टे कब्जे में ले लिये। अवैध लकड़ी तस्करों के हौसलों का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वन विभाग एसडीओ कार्यालय से मात्र 200 मीटर की दूरी पर लकड़ी तस्करों ने इस घटना को अंजाम दिया और विभाग के अधिकारियों को कानों कान खबर नहीं लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर तस्कर फरार हो गए। वन विभाग की एसडीओ संचिता वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ अज्ञात लकड़ी तस्करों के द्वारा वन क्षेत्र से 2 साल के पेड़ों को काटा गया है। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर काटी गई लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। घटना में विभागीय कर्मचारियों की मिली भगत को लेकर संशय जताया जा रहा है जिसकी भी पूरी जांच की जाएगी। यदि इस घटना में कोई वन विभाग का कर्मचारी सम्मिलित पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


    खबरे शेयर करे :

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :