Video” विधायक अरविंद पांडे का बड़ा खुलासा: जाफरपुर गोलीकांड पर पुलिस को पहले ही दी थी सूचना

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधमसिंह नगर के जाफरपुर में हुए गोलीकांड मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इस वारदात की आशंका पहले ही पुलिस को दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, पुलिस ने इस घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। आइए जानते हैं इस मामले की पूरी जानकारी।

गदरपुर के भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने जाफरपुर में हुए गोलीकांड को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इस घटना की जानकारी तीन दिन पहले ही दिनेशपुर थाना पुलिस को दे दी थी। जब उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया, तो उन्होंने जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्र को भी इस बारे में सूचना दी थी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह गोलीकांड हुआ।

विधायक पांडे ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई, और इसी कारण से इस गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया।

फिलहाल, पुलिस ने इस गोलीकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

वही इस पूरे मामले में जब खबर पड़ताल की टीम ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से सरकारी सीयूजी मोबाईल नम्बर पर विधायक पांडेय के आरोपो पर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

अब देखना यह है कि इस मामले में और कौन-कौन से आरोपी पकड़े जाते हैं और क्या वाकई राजनीतिक संरक्षण के आरोपों की भी जांच होगी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :