लालपुर में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग को टक्कर मारकर पिकअप चालक हुआ फरार, समाज सेवी गाबा एवम उनके साथियों ने पहुंचाया अस्पताल

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

लालपुर में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग को टक्कर मारकर पिकअप चालक हुआ फरार, समाज सेवी गाबा एवम उनके साथियों ने पहुंचाया अस्पताल

कस्बा लालपुर मैं राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बार फिर हिट और रन का मामला सामने आया है।

लालपुर के किसान इंटर कॉलेज के पास टेलरिंग का कार्य करने वाले दिव्यांग शादाब को पिकअप वाहन संख्या up 26 5494 ने साइड मारकर घायल कर दिया। साइड लगता ही दिव्यांग शादाब गिर गए और अचेत हो गए। पिकअप चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय उसे तेज गति से दौड़ा दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना होते ही वहां पर आसपास बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी जुड़ गए राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़ लगी देख मौके से गुजर रहे समाजसेवी सुशील गाबा ने घायल शादाब को अपने साथियों हरमीत सिंह रंधावा हैप्पी तथा फरियाद की सहायता से अपनी गाड़ी से रुद्रपुर स्थिति में अस्पताल में पहुंचा जहां पर घायल का इलाज चल रहा है।

श्री गाबा ने आम जनता से अपील की है कि वह सड़क पर आराम से यातायात नियमों का पालन करते हुए चले और और पैदल राहगीर भी अपनी साइड में चले ताकि दुर्घटनाएं कम हो। श्री गाबा ने बढ़ती दुर्घटनाओं के खिलाफ एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की सख्त आवश्यकता पर बल दिया है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :