होली चाइल्ड के प्रांगण में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास व भक्तिभावपूर्ण कार्यक्रम किया गया।

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

होली चाइल्ड के प्रांगण में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास व भक्तिभावपूर्ण कार्यक्रम किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चों के मासूम आकर्षण व मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दही हाँडी, कृष्ण जन्मोत्सव, दशावतार और द्रौपदी चीरहरण थे। जोकि छात्रों की भारतीय पौराणिक कथाओं की समझ को प्रदर्षित करते हैं। सभी बच्चों के उर्जावान प्रदर्शन ने रोमांचित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने श्री कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं पर व्यवहारिक विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने प्रेम, करूणा और ज्ञान के कालातीत संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा कि हमें कर्म अपनी पूरी निष्ठा व लगन से करना चाहिए जिससे कि सफलता मिल कर रहती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिंटू दूबे ने जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करने वाले सभी छात्रों तथा उनके प्रशिक्षकों के समर्पण, रचनात्मकता व उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की, जिस कारण जन्माष्टमी का कार्यक्रम बेहद सफल रहा।

इस अवसर पर विद्यालय की एम॰डी॰ श्रीमति पूजा बत्रा, विनय बत्रा, उप-प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार जोशी, श्रीमति मंजू अधिकारी एवं समस्त शिक्षकों ने सभी को हार्दिक शुभकामनाऐं दीं।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :