रुद्रपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिला अस्पताल गेट पर धरना दिया।

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रुद्रपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिला अस्पताल गेट पर धरना दिया।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला को अगर अस्पताल प्रशासन ने घर नहीं भेजा होता तो चार लोगों मौत नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि एंबुलेंस को कई फोन करने के बाद भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है। इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को बाहर से मेडिकल से दवाई लाने पर विवश किया जा रहा है। वहां पहुंचे पीएमएस से ठुकराल की नोकझोंक भी हुई। इस दौरान पूर्व विधायक ने हाथ जोड़कर कहा कि व्यवस्था सुधार दीजिए पीएमएस साहब। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई है। क्योंकि वहा पर आए मरीज इधर उधर भटक रहे हैं।उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। यह अस्पताल रैफर सेंटर बनकर रह गया है। और यहा मेडिकल बनाने के नाम पर भी खेल चल रहा है।पीएमएस पूर्व विधायक को शांत करने की कोशिश करते रहे। पीएमएस ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए इंटरनल कमेटी गठित की गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीएमएस के आश्वासन पर ठुकराल ने धरना खत्म किया। धरने को देखते हुए वहां भारी फोर्स तैनात रही। वहां पर संजय ठुकराल, जगदीश सुखीजा, अंकित चंद्रा, आकाश बटला, फुदेना साहनी, राज कोली, ललित बिष्ट, मनोज कुमार, हिम्मत राम कोली, जॉमी चांडा, बंटी कोली, सुखविन्दर सिंह चीमा, मनोज कुमार, सुधांशु कुमार, चन्द्रपाल, रामसिंह बिष्ट, बंटी राणा, अजय मंडल, प्रशांत विश्वास,विपिन राजपूत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :