*”भोजपुरी फेमस एक्टर्स अक्षरा सिंह को भी जान से मारने की धमकी, मांगी गई रंगदारी; FIR दर्ज।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– एक के बाद एक एक्टर से रंगदारी के मामले सामने आ रहे हैं, एक और बड़ी खबर सामने आई है, बता दें कि भोजपुरी की जानी मानी एक्टर्स अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है, आरोपियों ने 50 लाख रुपयों की मांग की है। इसको लेकर पटना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपयों की मांग की है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली है। मामला बीते 2 दिनों पहले 11 नवंबर का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक अक्षरा सिंह को 11 नवंबर की रात 12 बजकर 20 मिनट पर एक फोन आया था। जिसमें आरोपियों ने पहले गाली-गलौच की और 50 लाख रुपयों की रंगदारी मांगी। इसके बाद 12 बजकर 21 मिनट पर दूसरा फोन आया जिसमें कहा गया कि अगर 2 दिनों के अंदर रकम नहीं मिली तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है। इस धमकी के बाद अक्षरा सिंह ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :