*उत्तराखंड में हुआ फिर बड़ा हादसा” पेड़ों से टकराई राजस्थान के 50 तीर्थयात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है 24 घंटों में कई बड़े हादसे देखने को मिले, बता दें कि एक और बड़े मामले सामना आया है जहां हरिद्वार-लक्सर रोड पर प्राइवेट बस पेड़ से टकरा गई. हादसे के वक्त बस में राजस्थान के 50 से ज्यादा तीर्थयात्री सवार थे. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल दो तीर्थयात्रियों को लक्सर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है.बताया जा रहा है कि राजस्थान के तीर्थयात्री हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए थे. शुक्रवार को गंगा स्नान के बाद सभी प्राइवेट बस से वापस राजस्थान लौट रहे थे. जैसे ही बस लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास पहुंची, तभी बस चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगा. इस दौरान ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद बस सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ों से जा टकराई. हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई.

बस हादसे की सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को लक्सर और सुल्तानपुर के सरकारी हॉस्पिटल में भेजा. लक्सर सीएचसी प्रभारी नलिन असवाल ने बताया कि आठ घायल यात्रियों का इलाज उनके द्वारा किया गया, जिनमें से दो यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :