*”जिले में धड़ल्ले से चल रही अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले की गदरपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफतला लगी है बता दें कि पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, अवैध असलहा निर्माण कर रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी से भारी मात्रा में असलहे, सामग्री और उपकरण बरामद हुए हैं. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है, बता दें कि एक असलहे की कीमत 7 हजार रुपए है, और आरोपी रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, बाजपुर, कालाढूंगी आदि स्थानों में बेचता है।

इसके अलावा टीम ने आरोपी से 04 तमंचे 315 बोर, 03 तमंचे 12 बोर, 01 देसी बंदूक 12 बोर और 01 पोनी देसी बंदूक 12 बोर बरामद की है. इसके साथ ही 06 कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 कारतूस 12 बोर और भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं, जानकारी के लिए बता बता देने की गदरपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चल रही है, टीम ने ग्राम कुलवंत नगर नहाल बैराज के पास खेत के किनारे खजूर के पेड़ के नीचे दबिश देते हुए अवैध असलहों का निर्माण कर रहे आरोपी दर्शन सिह निवासी गुलाब का मझरा, थाना केलाखेड़ा, जनपद उधम सिह नगर को गिरफ्तार किया. टीम ने मौके से भारी मात्रा में तैयार किए गए असलहा और उपकरण बरामद किए।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :