*”आतंकियों ने यात्रियों से भरे एक वाहन पर की अंधाधुंध फायरिंग” 40 लोगों की मौत की ख़बर…*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमे करीब 40 लोगों की मरने की खबर है, जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने यात्रियों से भरी एक बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के लोअर कुर्रम में आतंकियों ने यात्रियों से भरे एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया. अंधाधुंध फायरिंग में 40 लोग मारे गए हैं. 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इसमें कई महिलाओं के साथ ही पुलिस का एक अधिकारी भी है. बताया जा रहा है कि वाहन पाराचिनार से पेशावर जा रहा था. इस पर आतंकियों ने उचाट इलाके में घात लगाकर हमला किया था।

बताया जा रहा है कि 8 घायलों का मंडोरी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस हमले को लेकर पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि ये हमला बहुत दुखद है. जानमाल के नुकसान का हमें बहुत दुख है. आतंकियों ने कायराना हरकत की है. हमारा वादा है कि सरकार इस हमले को अंजाम देने वालों को बख्शेगी नहीं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :