कमरे में बंद किए युवक को पकड़ने गए पुलिसकर्मी घायल” अस्पताल में उपचार” पढ़िए पूरा घटनाक्रम।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के हमले से पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। यह घटना अमृत नगर नंबर 1 में हुई, जहां दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची। मौके पर सपन विश्वास और मनीष मदान घायल मिले, जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया।

घटना के दौरान आरोपी तपन गाईंन ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। जब पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो वह लोहे की रोड लेकर हमला करने लगा। इस संघर्ष में एडिशनल एसआई संतोष उप्रेती और फोर्थ क्लास कर्मचारी विनोद को चोटें आईं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

ग्राम प्रधान राजीव का कहना है कि आरोपी तपन गाईंन मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होता है, और घटना के समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :