*”संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला 12वीं का छात्र, पुलिस को सूचना दिए बगैर कर दिया गया अंतिम संस्कार।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– ऊधम सिंह नगर जिले का दिनेशपुर थाना क्षेत्र आत्महत्या का गढ़ बन चुका है, एक के बाद एक युवा फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर रहे हैं, बता दें कि एक और मामला दिनेशपुर के वार्ड नंबर 3 चंदनगढ़ के रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड तीन निवासी 21 वर्षीय शिवाक विश्वास पुत्र तुषार विश्वास ने रविवार दोपहर अपने कमरे में अज्ञात कारणों से फंदे से लटक गया। आनन फानन में स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपड़ोस के लोगों के अनुसार मृतक 12वीं का छात्र था । उसकी दो बहनें हैं । मां घर पर ही थीं । जबकि पिता काम से बाहर गए थे । उसने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली । मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :