**संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला” जांच में जुटी पुलिस।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- संदिग्ध परिस्थितियों में स्वास्थ्य कर्मचारी का शव मिला है बता दें कि हल्द्वानी के थाना क्षेत्र मुखानी में किराये पर रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी का शव उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण:

मूल रूप से पिथौरागढ़ के ऐंचोली निवासी सचिन दिगारी (33) पुत्र मनोहर सिंह दिगारी, कुछ समय से मुखानी क्षेत्र में किराये पर रह रहे थे। सचिन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी चंपावत जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को सचिन ने आखिरी बार अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। बातचीत के बाद वह अपने कमरे में चले गए। रात करीब 12:15 बजे, मकान मालिक ने सचिन को उनके कमरे में फंदे से लटका पाया। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, सचिन को एसटीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई:

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके।

सचिन की अचानक मौत से उनके परिवार में शोक की लहर है। घटना के कारणों का पता लगने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :